Asset declaration Form संपत्ति का ब्यौरा से सम्बंधित प्रपत्र

बिहार में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मियों को पंद्रह फरवरी तक अपनी चल और अचल सभी तरह की संपत्ति का पूर्ण विवरण अपने निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना है। ऐसा नहीं करने पर फरवरी महीने में उनके वेतन का भुगतान संभव नहीं हो पाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का निर्देश जारी किया है।

31 मार्च को संपत्ति को सार्वजनिक किया जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार के अधीन कार्यरत समूह ग तक के कर्मचारियों को हर साल संपत्ति का ब्योरा सौंपना होता है। इसमें चल-अचल और दायित्वों की विवरणी शामिल होती है। 31 मार्च को इसे सार्वजनिक किया जाता है। संपत्ति का ब्योरा उसी फार्मेट में सौंपना है, जैसे पिछले साल था। यह फार्मेट सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यहां सौंपेंगे अफसर अपनी संपत्ति का ब्यौरा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के अफसरों को अपने घोषणा की एक प्रति सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को भी सौैंपनी है।सामान्य प्रशासन विभाग ने संपत्ति के विवरण जारी किए जाने को ले समूह क, ख एवं ग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रपत्र जारी किया है।  

चल अचल संपत्ति का ब्यौरा फार्मेट 

संपत्ति का ब्यौरा से सम्बंधित प्रपत्र  Blank Word फाइल

१. कर्मी निबंधन प्रपत्र (डी.डी.ओ. )

२.  कर्मी निबंधन प्रपत्र (पी.एस.यू. )

३. सम्पत्ति घोषणा प्रपत्र 

४. कर्मियों की सूची समर्पित करने सम्बंधित प्रमाण पत्र (डी.डी.ओ. ) 

५. कर्मियों की सम्पत्ति घोषणा प्रपत्र समर्पित करने सम्बंधित प्रमाण पत्र (डी.डी.ओ.) 


Post a Comment

Thanks! treguru.com

Previous Post Next Post